‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के बाद नया नारा, महाकुंभ में लगे ‘डरेंगे तो मरेंगे’ के पोस्टर

Date:

Darenge To Marenge Poster: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी की तरफ से तरह-तरह के नारे सामने आए. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा दिया था.

इस पर विपक्षी नेताओं के कड़े विरोध के बीच महाराष्ट्र में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने ‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’ का नारा दिया था. हालांकि अब चुनाव के बाद और कुंभ से पहले प्रयागराज में इन्हीं नारों से मिलते-जुलते नारों के पोस्टर लगे दिखाई दे रहे हैं.

जगदगुरु रामानंदाचार्य ने लगवाए पोस्टर

‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के बाद प्रयागराज महाकुंभ में ‘डरेंगे तो मरेंगे‘ के पोस्टर (Darenge To Marenge Poster) लगे दिखाई दिए हैं. महाकुंभ से पहले लगे ये पोस्टर जगदगुरु रामानंदाचार्य की तरफ से ये पोस्टर लगवाए गए हैं. जनवरी में शुरू होने जा रहे महाकुंभ से पहले इन पोस्टरों को लेकर एक बार फिर विवार गहरा सकता है.

रामानंदाचार्य की तस्वीरों के साथ बने ये पोस्टर (Darenge To Marenge Poster) प्रगयागराज में महाकुंभ क्षेत्र में कई जगहों पर लगे देखे जा सकते हैं. इससे पहले 2019 में हुए कुंभ से पहले भी रामानंदाचार्य के ज़रिए राम मंदिर को लेकर भी पोस्टर लगवाए गए थे.

कैसी है महाकुंभ की सिक्योरिटी

हर 12 साल में होने वाला महाकुंभ प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा. महाकुंभ में करीब 45 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है.

ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर उप्र के डीजीपी कुमार प्रशांत कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि कुंभ के दौरान लगभग 50 हजार पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात होंगे. जो 2019 में पिछले कुंभ की तुलना में 40 प्रतिशत ज्यादा है.

इसके अलावा डीजीपी ने कहा,’हमने 2700 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जिनमें एआई क्षमता वाले कैमरे भी शामिल हैं और भीड़ के घनत्व, आवाजाही, प्रवाह, बैरिकेड जंपिंग, आग और धुएं के बारे में सूचना देने के प्रबंध किए गए हैं.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Millions Rally in ‘No Kings’ Protests Across US, Europe Against Iran War, Trump Policies

Mass protests erupted across the United States and parts...

Iran-Israel War LIVE: Iran strikes Bahrain aluminium plant, 2 injured

Tensions in the Middle East escalated sharply as the...

ईरानी मिसाइलों ने तोड़ी इज़राइली सुरक्षा की दीवार, सुरक्षा तंत्र पर उठे सवाल

इज़राइल के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित दो शहरों—अरद और...