2025 लाया बेरोजगारो के लिए खुशियाँ, 10वीं, 2वीं पास के लिए एयरपोर्ट पर सरकारी नौकरी

Date:

2025 लाया बेरोजगारो के लिए खुशियाँ, एयरपोर्ट में बढ़िया नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों लिए नई भर्ती आ गई है। जी हां, हाल ही में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस) की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस भर्ती (AAI Vacancy 2025) के लिए 30 दिसंबर से ऑफिशियल वेबसाइट www.aai.aero पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। जिसमें अभ्यर्थी आखिरी तारीख 28 जनवरी 2025 तक फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे। परीक्षा तिथि की जानकारी बाद में सूचित की जाएगी।

Vacancy डिटेल्स:
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) जूनियर असिस्टेंट फायर सर्विस की यह वैकेंसी ईस्टर्न रीजन के लिए हैं। कैटेगरी वाइज वैकेंसी अभ्यर्थी नीचे टेबल से देख सकते हैं।

श्रेणी वैकेंसी
अनारक्षित 45
एससी 10
एसटी 12
ओबीसी (एनसीएल) 14
ईडब्ल्यूएस 08
कुल 89

AAI जूनियर असिस्टेंट के लिए योग्यता
जूनियर असिस्टेंट की इस भर्ती (AAI Vacancy 2024) प्रक्रिया में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास साथ में 3 साल का मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल/फायर में रेगुलर डिप्लोमा होना चाहिए। या रेगुलर स्टडी से 12वीं पास होना जरूरी। शैक्षिक योग्यता के साथ उम्मीदवारों के पास वैलिड हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। योग्यता संबंधित अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

Airport Jobs: आयु सीमा
एज लिमिट- एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 नवंबर 2024 के आधार पर की जाएगी। अधिकतम उम्र में रिजर्व कैटेगरी के वर्गों को नियमानुसार छूट दी गई है।
सैलरी- जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 31000/-3%- 92,000/- रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया- एयरपोर्ट अथॉरिटी की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा।
आवेदन शुल्क- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के दौरान अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला/ एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
डाउनलोड करें- AAI Junior Assistant Recruitment 2024 Notification PDF

इस भर्ती में केवल ऑनलाइन मोड में ही आवेदन स्वीकार होंगे। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Millions Rally in ‘No Kings’ Protests Across US, Europe Against Iran War, Trump Policies

Mass protests erupted across the United States and parts...

Iran-Israel War LIVE: Iran strikes Bahrain aluminium plant, 2 injured

Tensions in the Middle East escalated sharply as the...

ईरानी मिसाइलों ने तोड़ी इज़राइली सुरक्षा की दीवार, सुरक्षा तंत्र पर उठे सवाल

इज़राइल के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित दो शहरों—अरद और...