Manmohan Singh पंचतत्व में विलीन; जानें किसने दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में कौन-कौन पहुंचा?

Date:

Manmohan Singh Last Rites: पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व विख्यात अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. तिरंगे झंडे में लिपटे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ निगम बोध घाट पर किया गया. उनकी बेटी ने मुखाग्नि दी.

यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता व सरकार के मंत्री मौजूद रहे.

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी सलामी, बेटी ने दी मुखाग्नि

अंतिम संस्कार से पहले तीनों सेनाओ व तीनों सेनाओ की सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सलामी दी. निगमबोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर की तीनों सशस्त्र बलों के अधिकारियों ने मिलिट्री बैंड के साथ अगुवाई की. भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के अधिकारियों ने यहां पूर्व प्रधानमंत्री को सलामी दी.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर सिख रीति रिवाज के अनुरूप किया गया. इस दौरान उनकी धर्मपत्नी और बेटियां मौजूद रहीं. मनमोहन की पत्नी गुरशरण कौर, बड़ी बेटी उपिंदर सिंह (65), दूसरी बेटी दमन सिंह (61) और तीसरी बेटी अमृत सिंह (58) निगमबोध घाट पर मौजूद थे। परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की.बेटी ने मुखाग्नि दी.

डॉ साहब अमर रहे’

अंतिम संस्कार के दौरान परिसर में ‘डॉ मनमोहन सिंह अमर रहे’ ‘डॉ साहब अमर रहे’ के नारे गूंजते रहे. पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज डॉ मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी, डॉ मनमोहन सिंह की विनम्रता, मार्गदर्शन और देश के लिए उनका योगदान इतिहास के पन्नों में सदा जीवित रहेंगे.

देश व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से आखिरी सलाम
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को देश व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से आखिरी सलाम.

पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, प्रियंका गांधी वाड्रा व विभिन्न पार्टियों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे एवं विदेशी गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे. पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में ‘जब तक सूरज चांद रहेगा मनमोहन सिंह का नाम रहेगा’, ‘मनमोहन सिंह भारत मां का लाल’ जैसे नारे लगाए गए.

अंतिम यात्रा कहां से हुई प्रारंभ?

पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से प्रारंभ हुई. शनिवार सुबह पूरे सम्मान के साथ भारतीय सेना, नौसेना, और वायु सेना के अधिकारी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर लेकर कांग्रेस मुख्यालय आए. यहां स्वर्गीय मनमोहन सिंह की धर्मपत्नी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ध्वज अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि देने के उपरांत पूर्व प्रधानमंत्री के शव को निगमबोध घाट लाया गया. निगमबोध घाट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत अनेक गण मान्य व्यक्तियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को अंतिम श्रद्धांजलि दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Millions Rally in ‘No Kings’ Protests Across US, Europe Against Iran War, Trump Policies

Mass protests erupted across the United States and parts...

Iran-Israel War LIVE: Iran strikes Bahrain aluminium plant, 2 injured

Tensions in the Middle East escalated sharply as the...

ईरानी मिसाइलों ने तोड़ी इज़राइली सुरक्षा की दीवार, सुरक्षा तंत्र पर उठे सवाल

इज़राइल के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित दो शहरों—अरद और...