लालू परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप का पहला संदेश, तेजस्वी को दी बधाई

Date:

 परिवार और पार्टी से निकल जाने के दो दिन बाद आखिरकार तेज प्रताप यादव का पहला संदेश आया है। तेज प्रताप यादव ने छोटे भाई तेजस्वी यादव को बधाई दी है।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को भले ही पार्टी और परिवार से बाहर निकाल दिया। लेकिन, तेज प्रताप यादव आज भी अपने परिवार को नहीं भूले हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद तेज प्रताप ने प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद पार्टी से निकाले जाने और पिता लालू प्रसाद, बहन रोहिणी आचार्या और छोटे भाई तेजस्वी यादव की नाराजगी पर भी उन्होंने कुछ नहीं कहा। तीन दिन तक चुप्पी साधी रखी। आज उनका बयान सामने आया तो वह भी अपने भतीजे के लिए। तेजस्वी यादव के दूसरी बार पिता बनने पर उन्होंने बधाई दी।

तेज प्रताप बोले-  मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
सोशल मीडिया पर अपने भाई और भतीजे की तस्वीर शेयर करते हुए पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने लिखा कि श्री बांके बिहारी जी के असीम कृपा व आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन ( पुत्ररत्न की प्राप्ति ) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राजश्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Millions Rally in ‘No Kings’ Protests Across US, Europe Against Iran War, Trump Policies

Mass protests erupted across the United States and parts...

Iran-Israel War LIVE: Iran strikes Bahrain aluminium plant, 2 injured

Tensions in the Middle East escalated sharply as the...

ईरानी मिसाइलों ने तोड़ी इज़राइली सुरक्षा की दीवार, सुरक्षा तंत्र पर उठे सवाल

इज़राइल के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित दो शहरों—अरद और...