लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह आज भरेंगे पर्चा, भाजपा के कई बड़े नेता होंगे शामिल, होगा रोड-शो

Date:

Lok Sabha elections: राजनाथ सिंह लखनऊ से तो स्मृति ईरानी अमेठी से आज अपना नामांकन करेंगी। लखनऊ से सटी सीट मोहनलालगंज सीट से भी भाजपा प्रत्याशी अपना नामांकन करेंगे। 

लखनऊ संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह और मोहनलालगंज के प्रत्याशी कौशल किशोर सोमवार को नामांकन करेंगे। प्रदेश मुख्यालय के समक्ष सुबह नौ बजे से सभी लोग एकत्रित होंगे और 10 राजनाथ सिंह पार्टी रथ पर वरिष्ठ नेताओं के साथ नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट रवाना होंगे। प्रदेश कार्यालय से शुभारंभ से लेकर पूरे रास्ते विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़े, शंखनाद के साथ स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी आदि शामिल होंगे।

स्मृति जूबिन इरानी आज करेंगी नामांकन
अमेठी में 26 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। 20 मई को चुनाव है। 27 व 28 अप्रैल को छुट्टी पड़ गई। अब सोमवार यानी 29 को नामांकन शुरू होगा और तीन मई तक चलेगा। भाजपा की स्मृति इरानी ने दो पर्चे लिए हैं। 29 को वह रोड शो के बाद नामांकन करेंगी। इसके अलावा चौदह अन्य ने पर्चे लिए हैं। अब तक नामांकन के लिए 22 पर्चे लिए गए हैं।

अमेठी से निकलेगा रोड शो 
नामांकन से पूर्व सुबह वह अपने आवास पर विधि विधान से पहले हवन-पूजन करेंगी। उसके बाद शुभ-मूहुर्त के मुताबिक पार्टी कार्यालय पहुंचेंगी। यहां से रोड-शो निकालने की तैयारियां की गईं। पार्टी कार्यालय से रोड-शो निकल कर शहर में भ्रमण होगा, उसके बाद कलेक्ट्रेट मोड़ पर रोड-शो समाप्त होगा। यहां से वह अपने प्रस्तावक व अन्य लोगों के साथ कलेक्ट्रेट नामांकन करने पहुंचेंगी। भाजपा मीडिया प्रभारी चंद्रमौलि सिंह ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी स्मृति जूबिन इरानी आवास पर हवन पूजन के बाद पार्टी कार्यालय से रोड-शो करेंगी। उनके नामांकन कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी सहित अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। रोड-शो में बूथ अध्यक्ष व समितियां, पन्ना प्रमुख सहित भाजपा का पूरा लाव-लश्कर भी शामिल रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Millions Rally in ‘No Kings’ Protests Across US, Europe Against Iran War, Trump Policies

Mass protests erupted across the United States and parts...

Iran-Israel War LIVE: Iran strikes Bahrain aluminium plant, 2 injured

Tensions in the Middle East escalated sharply as the...

ईरानी मिसाइलों ने तोड़ी इज़राइली सुरक्षा की दीवार, सुरक्षा तंत्र पर उठे सवाल

इज़राइल के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित दो शहरों—अरद और...