Mahakumbh: ₹ 150 में मिलेगा 5 स्टार होटल का मजा, Sleeping Pod में आराम की नींद सोएंगे श्रद्धालु

Date:

Mahakumbh Mela Sleeping Pod: अगर आप महाकुंभ 2025 में प्रयागराज जाने वाले हैं और स्टेशन पहुंचकर आपको भीड़ भाड़ में थकान महसूस हो तो आपको बिलकुल भी परेशान होने की जरुरत नहीं है.

आप स्टेशन पर ही ठहर कर एक प्यारी नींद ले सकते हैं. वो भी एकदम कम पैसे में. जी हां, भीड़ भाड़ वाली जगह पर सुकून की नींद. आपके लिए ये व्यवस्था रेलवे ने की है, क्या है इसके लिए पढ़िए पूरी खबर..

रेलवे स्टेशनों का कायाकाल्प

दरअसल, अमृत भारत योजना के तहत यूपी के 75 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है. वहां होटल-रेस्टोरेंट, जिम-मनोरंजन केंद्र भी बनाए जा रहे हैं. साथ ही ट्रेनों का इंतजार कर रहे रेलयात्रियों के लिए भी आराम की व्यवस्थाएं की जा रही हैं. बता दें कि प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रोजाना 200 से ज्यादा यात्री रेलगाड़ियों का आवागमन होता रहता है.

रेलवे स्टेशनों पर फरमाइए आराम

प्रयागराज मंडल के बड़े रेलवे स्टेशनों पर रेस्टोरेंट, वेटिंग हॉल, स्मार्ट पार्किंग प्लेस तो है ही, इसके अलावा डारमेट्री, शानदार लाउंज और स्लीपिंग पॉड (Sleeping Pod) भी तैयार किए जा रहे हैं. यहां रेलयात्री अपना सामान रखने के साथ घंटों आराम भी फरमा सकते हैं.

रेलवे स्टेशन पर आराम

स्लीपिंग पॉड (Sleeping Pod) से आप रेलवे स्टेशन पर आराम कर सकते हैं. क्या होती है स्लीपिंग पॉड सुविधा, इसके बारे में आम लोगों को थोड़ा सा कम ही पता है. आइए जानते हैं इसके बारे में..

सब कुछ आरामदायक

स्लीपिंग पॉड (Sleeping Pod) सोने की ऐसी ही एक सुविधा है, जिसमें गोल या चौकोर आकार के पॉड यानी बॉक्स होंगे. आरामदायक बेड, एयर कंडीशनर के साथ चार्जिंग जैसी सामान्य सुविधाएं इस स्लीपिंग पॉड में होती है. इसमें आपको बाहर का कोई शोर भी नहीं सुनाई देगा.

स्लीपिंग पॉड की सुविधा शुरू

प्रयागराज जंक्शन पर स्लीपिंग पॉड (Sleeping Pod) की सुविधा शुरू हो गई. यह उत्तर भारत में शुरू हुई पहली स्लीपिंग पॉड की सुविधा है. इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बुकिंग की जा सकेगी. कुंभ मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालु भी इसका लाभ ले सकेंगे.

70 स्लीपिंग पॉड

प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर इसी तरह 70 स्लीपिंग पॉड बनाने की तैयारी है. इसमें से 48 सिंगल बेड वाले स्लीपिंग पॉड, 10 पिंक स्लीपिंग पॉड (लड़कियों के लिए), 10 डबल स्लीपिंग पॉड और दो फैमिली पॉड बनाने की तैयारी हैं. महाकुंभ मेला शुरू होने तक ये बन जाएंगे.

कितना होगा किराया

प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर किराये की दर पर रेलयात्रियों को इन स्लीपिंग पॉड में सोने का मौका मिलेगा. इसके लिए किराये की दरों को भी निर्धारित कर दिया गया है. देश में स्लीपिंग पॉड की हाईटेक सुविधा वाला प्रयागराज पहला रेलवे स्टेशन है.

क्या होना चाहिए

स्लीपिंग पॉड में बुकिंग करने के लिए आप के पास यात्रा का टिकट होना चाहिए. टिकट का पीएनआर नंबर एवं आधार कार्ड और मोबाइल नंबर बुकिंग के दौरान लगता है.

स्लीपिंग पॉड में यात्रियों को मुफ्त में वाई-फाई

स्लीपिंग पॉड में यात्रियों को मुफ्त में वाई-फाई की सुविधा एवं आधुनिक शौचालय की सुविधा मिल रही है. रात्रि चाहे तो अपने ट्रेन के इंतजार में यहां रुक कर अपने आप को रिफ्रेश कर सकते हैं. नहाने के लिए बेहतरीन बाथरूम भी बनाया गया है.

सिंगल स्लीपिंग पॉड की फीस

1 घंटे के लिए 150 रुपये,3 घंटे के लिए 350 रुपये, 6 घंटे के लिए 500 रुपये,9 घंटे के लिए 700 रुपये,12 घंटे के लिए 1050 रुपये ,24 घंटे के लिए 1450 रुपये

डबल स्लीपिंग पॉड फीस

1 घंटे के लिए 200 रुपये,3 घंटे के लिए 700 रुपये,6 घंटे के लिए 900 रुपये,12 घंटे के लिए 1800 रुपये,24 घंटे के लिए 2400 रुपये है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Millions Rally in ‘No Kings’ Protests Across US, Europe Against Iran War, Trump Policies

Mass protests erupted across the United States and parts...

Iran-Israel War LIVE: Iran strikes Bahrain aluminium plant, 2 injured

Tensions in the Middle East escalated sharply as the...

ईरानी मिसाइलों ने तोड़ी इज़राइली सुरक्षा की दीवार, सुरक्षा तंत्र पर उठे सवाल

इज़राइल के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित दो शहरों—अरद और...