Maruti Suzuki Grand Vitara 7-Seater जल्द कर सकती है धमाकेदार एंट्री, लीक हुईं डिटेल्स

Date:

Maruti Suzuki Grand Vitara 7-Seater: मारुति सुजुकी कथित तौर पर 7-सीटर ग्रैंड विटारा एसयूवी लॉन्च करने की योजना बना रही है, रिपोर्ट्स के अनुसार कार की डिटेल्स सामने आई हैं जिनमें कार के डिजाइन में अपडेट की बात कही जा रही है.

जानकारी के अनुसार नई ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara 7-Seater) मौजूदा मॉडल के फीचर, डिज़ाइन, इंटीरियर जैसी खूबियों के साथ आ सकती है. नए मॉडल में ग्राहकों को ज्यादा केबिन स्पेस के साथ अपडेटेड फीचर्स और स्टाइल एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं.

जानकारी के अनुसार इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. एचटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, एसयूवी को मौजूदा ग्रैंड विटारा और प्रीमियम इनविक्टो के बीच सेट किया जा सकता है. ऐसे में अगर ये एसयूवी (Maruti Suzuki Grand Vitara 7-Seater) मार्केट में लॉन्च होती है तो ग्राहकों को इसमें जोरदार स्पेस के साथ बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

ये प्लेटफॉर्म हो सकता है शामिल

कथित तौर पर, नया वेरिएंट मौजूदा ग्रैंड विटारा और टोयोटा के अर्बन क्रूजर हैराइडर के साथ अपना प्लेटफॉर्म साझा करेगा, लेकिन स्पाई शॉट्स कई डिज़ाइन अपडेट्स की तरफ इशारा करते हैं. जानकारी के अनुसार इसके रियर-एंड में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

इसमें एक रीडिजाइन बम्पर, एलईडी टेल लैंप का एक नया सेट और सीटों की थर्ड रो को एडजस्ट करने के लिए एक एक्स्पैंडेड रियर ओवरहैंग शामिल है. इसके अलावा, केबिन की जगह को बेहतर बनाने के लिए व्हीलबेस को बढ़ाया जा सकता है, जबकि लंबे पीछे के दरवाजे थर्ड रो के पैसेंजर्स के लिए एंट्री और एग्जिट को काफी आसान बना सकते हैं.

इंटीरियर में मिल सकती हैं ये खूबियां

केबिन की बात करें तो इसमें एक फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले को सपोर्ट करने की उम्मीद है, जिसे बेहतर ऑडियो क्वॉलिटी के लिए आर्कमिस साउंड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Millions Rally in ‘No Kings’ Protests Across US, Europe Against Iran War, Trump Policies

Mass protests erupted across the United States and parts...

Iran-Israel War LIVE: Iran strikes Bahrain aluminium plant, 2 injured

Tensions in the Middle East escalated sharply as the...

ईरानी मिसाइलों ने तोड़ी इज़राइली सुरक्षा की दीवार, सुरक्षा तंत्र पर उठे सवाल

इज़राइल के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित दो शहरों—अरद और...